महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में 6 दिवसीय पेंटिंग प्रशिक्षण सम्पन्न

0
37
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर । महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उपनिदेशक महिला अधिकारिता, भरतपुर द्वारा एशियन पेन्ट कलर अकादमी के सहयोग से 6 दिवसीय बेसिक पेन्टर प्रशिक्षण का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मथुरा गेट, भरतपुर में 8 से 13 सितम्बर तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 34 महिलाओं ने भाग लिया और पेंटिंग के विभिन्न कौशलों में दक्षता प्राप्त की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना तथा उनके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता का विकास करना रहा।

उप निदेशक महिला अधिकारिता, भरतपुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में एशियन पेन्ट के मास्टर ट्रेनर शैलेन्द्र सिंह ने प्रतिभागी महिलाओं को पेंटिंग की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और एशियन पेन्ट की किट (बैग) वितरित की गई।

इस अवसर पर विभाग की सुपरवाइज़र सीमा पाल भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन उपनिदेशक महिला अधिकारिता, राजेश कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ समाज में उनकी भूमिका को सशक्त करेंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेंगे।

यह प्रशिक्षण महिलाओं के कौशल विकास के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों और कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का मंच प्रदान करता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here