मां आवड़ माता लक्ष्मी बाईसा महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

0
183
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क


पादूकलां।

निकटवर्ती ग्राम पंचायत मेवड़ा के ग्राम खानपुरा स्थित श्री मढ़ आवड़ लक्ष्मी धाम में शुक्रवार को मां आवड़ माता लक्ष्मी बाईसा महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और धार्मिक श्रद्धा-उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण व दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद भजन मंडलियों और कलाकारों ने भक्तिरस से ओतप्रोत प्रस्तुतियाँ दीं। चिरजा स्तुति, भक्ति गीतों और झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में माता का गुणगान किया, जबकि पुरुषों ने जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

प्रसिद्ध भजन कलाकार शंकर सिंह बिट्टू ने गणपति वंदना, गुरु वंदना तथा मां करणी माता और मां आवड़ पर आधारित भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही शंकरदान बिठू, रतनदान करणीसर, कंचन वर्षा बिठू, प्रियंका बाईसा बिसास और मोनिका लखावत सहित कई कलाकारों और स्थानीय मंडलियों ने देर रात तक चले भजन संध्या में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

धाम परिसर को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया। करणी माता मंदिर दूधिया रोशनी से आलोकित हो उठा। जयपुर, जोधपुर, नागौर, पाली, डीडवाना, कुचामन, अजमेर, सीकर सहित विभिन्न जिलों और गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मां लक्ष्मी बाईसा महाराज के दर्शन किए।

आयोजन समिति ने बताया कि यह उत्सव केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here