मानव अस्तित्व के लिए प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना जरूरी – सौम्या गुर्जर

0
59
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।  जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के बिना मानव के अस्तित्व को खतरा है। महापौर ने आज नगर निगम मुख्यालय में नीड़ संस्था की ओर से लैंडस्केप पार्क में वर्षों बाद दिखाई दिए जाने वाले दुर्लभ पक्षियों से संबंधित पोस्ट के लोकार्पण के अवसर पर, नीड़ संस्था की ओर से पक्षियों के संरक्षण व संवर्धन के संबंध में किया जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम ने इस वर्ष पौधारोपण में पक्षियों के लिए फलदार वृक्षों को लगाया है। इस अवसर पर पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष कानाराम कड़वा व महासचिव नरेंद्र सर्वोदय सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर नीड़ के संयोजक अजीत तिवारी ने बताया कि संस्था के निरंतर प्रयास से द्रव्यवती पार्क के मुहाने पर चील, गिद्ध, कोयल, बुलबुल, टिटहरी व तोते आदि एक दर्जन लुफ्तप्राय पक्षी पुनः दिखाई देने लगे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here