पूर्व डीआईजी हरिप्रसाद शर्मा के भाई के घर चोरी, एफएसएल टीम जांच में जुटी

0
510
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

किशनगढ़ रेनवाल (नवीन कुमावत)।

किशनगढ़ रेनवाल क्षेत्र में दुस्साहसी अज्ञात चोरों ने पूर्व डीआईजी पुलिस एवं राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा के भाई के घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामला रेनवाल के मुंडली रंजीतपुरा गांव का है, जहाँ कमलेश शर्मा का मकान कई दिनों से सूना पड़ा था।

घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। चोरी की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई जब परिजन और पड़ोसी जागे। सूचना मिलते ही रेनवाल पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार कमलेश शर्मा वर्तमान में जयपुर में रहते हैं, और उनका पैतृक घर खाली था। चोरी में कितने घरेलू सामान और कीमती वस्तुएं गायब हुई हैं, इसका अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने तुरंत रेनवाल थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी देवेंद्र चावला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here