आज का पंचांग और राशिफल- मंगलवार, 9 सितम्बर 2025*

0
71
- Advertisement -

 

*आज का राशिफल- मंगलवार, 9 सितम्बर 2025*

*मेष*
मानसिक स्थिति परेशान रहेगी। निजी जीवन में चल रहे विवाद बढ़ सकते हैं। संतान के व्यवहार से मन दुखी रहेगा। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

*वृषभ*
निजी जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय आ गया है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें। व्यापार विस्तार के योग हैं।

*मिथुन*
संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में विवाद की स्थिति निर्मित होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी आएगी। यात्रा संभव है।

*कर्क*
दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें। धन हानि के योग बन रहे हैं। व्यापार में मनचाहा लाभ न मिलने से दुखी रहेंगे। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

*सिंह*
पारिवारिक कलह के कारण तनाव रहेगा। भाइयों से संबंध कमजोर हो सकते हैं। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे।

*कन्या*
सामाजिक कार्यों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। किसी अजनबी से संबंध बन सकते हैं। नकारात्मक विचारधारा पर अंकुश रखना जरूरी रहेगा।

*तुला*
व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। कर्ज की अधिकता से परेशान रहेंगे। भाइयों से चल रहे संपर्क विवाद आपसी समझौते से ही सुलझ सकते हैं।

*वृश्चिक*
दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। संतान के व्यवहार से खुश रहेंगे। जीवनसाथी से अनबन संभव है।

*धनु*
आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यवहार में नम्रता लानी जरूरी होगी। नौकरी में बदलाव का योग है। आर्थिक संकट दूर होंगे। राजकीय मान सम्मान बढ़ेगा।

*मकर*
किसी महत्वपूर्ण निर्णय का अवसर मिलेगा जो आपके जीवन की दिशा बदल सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य सफल होंगे।

*कुंभ*
जिद में आप स्वयं का नुकसान कर सकते हैं। आदतों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो लोग नाराज हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

*मीन
कार्य की अधिकता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोग मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। माता के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी।

*आज का पंचांग – मंगलवार, 9 सितम्बर, 2025*

*विक्रम संवत्* – 2082
*संवत्सर नाम* – सिद्धार्थ
*शक संवत्* – 1947
*हिजरी सन्* – 1447
*मु. मास* – 16 रवि उल अव्वल
*अयन* – दक्षिणायन
*ऋतु* – शरद् ऋतु
*मास* – आश्विन
*पक्ष* – कृष्ण

*श्रेष्ठ चौघड़िये* – आज चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 9:19 से 1:57 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 3:30 से 5:03 तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

*तिथि* – द्वितीया तिथि सायं 6:30 तक होगी तदुपरान्त तृतिया तिथि होगी।

*दिशा शूल* – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

*राहु काल वेला* – (मध्यमान से) दिन 3:00 से 4:30 तक

*नक्षत्र* – उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायं 6:07 तक रहेगा तदुपरान्त रेवती नक्षत्र होगा।
*योग* – गंड योग रात्रि 11:59 तक नक्षत्र होगा तदुपरान्त वृद्धि योग होगा।
*करण* – तैतिल करण दिन 7:51 तक तदुपरान्त गर करण रहेगा।

*विशिष्ट योग* – महापात योग दिन 12:51 से दिन 4:15 तक, सर्वार्थसिद्धि योग व राजयोग सूर्योदय से सायं 6:07 तक,

*व्रत / दिवस विशेष* – भद्रा प्रातः 5:04 से प्रारंभ, अशून्य शयन व्रत, दोज का श्राद्ध, पंचक, ग्रहण वेध, गंडमूल सायं 6:07 से प्रारंभ,

*चन्द्रमा* – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मीन राशि में होगा।

*श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री मनोहर दास जी महाराज*

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here