उनियारा में आयोजित हुआ अलगोजा जागरण, देर रात तक गूंजे भक्ति गीत

0
138
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के आस्था के प्रमुख केंद्र लोक देवता देहलवाल जी महाराज के स्थान पर रविवार रात को भव्य अलगोजा जागरण का आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

आयोजक समिति के राजेंद्र सैनी और गेंदीलाल सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में बूंदी से आए कलाकारों ने कच्छी घोड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

  • अलगोजों की मधुर धुनों पर कलाकारों ने तेजाजी की लावणी गाकर बाबा की महिमा का बखान किया।

  • महिला डांसर रिंकू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता।

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या

जागरण में देर रात तक श्रोता जमे रहे और कार्यक्रम सुबह 4 बजे तक चलता रहा। आयोजन स्थल को विद्युत सजावट और फूलों से सजी झांकी से आकर्षक रूप दिया गया।

आगामी मेला

देहलवाल सेवा समिति के कैलाश जांगिड़ ने जानकारी दी कि मंगलवार से देहलवाल बाबा का तीन दिवसीय मेला शुरू होगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • इस अवसर पर बाबा की देह लाई जाएगी

  • कीड़ों के जहर से प्रभावित लोगों की तांती तोड़ी जाएगी

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here