उनियारा में राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

0
82
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) – शहर के प्रमुख मंदिरों में रविवार को रसिकों की प्यारी बृजभानु दुलारी राधा रानी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। श्री चारभुजा नाथ मंदिर और राम रघुनाथ मंदिर में राधा रानी की भव्य झांकी सजाई गई और भोग लगाया गया।

गढ़ रोड स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में महिला मंडल द्वारा भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 2 बजे ‘गणेश वंदना’ के साथ भजनों की शुरुआत हुई, जिसमें ‘मेरी राधा झूले पालना नित होले झोटा दिजे’, ‘राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे’ सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन कार्यक्रम शाम 5 बजे तक चलता रहा।

भजन के दौरान महिला श्रद्धालु झूमकर नृत्य करती रहीं और भक्तों पर पुष्पों की वर्षा की गई। इस अवसर पर कृष्ण प्रिया ब्रज की महारानी राधा जी की मनमोहक झांकी भी सजाई गई। कार्यक्रम के अंत में भगवान को भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसादी, टॉफी, चॉकलेट, गुब्बारे, खिलौने और मिठाइयों का वितरण किया गया। आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं और राधा अष्टमी के पर्व का आनंद लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here