फुलेरा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

0
45
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

65 आरोपियों से ₹40,200 का जुर्माना वसूला

फुलेरा (हेमन्त शर्मा)।
फुलेरा आरपीएफ थाना टीम ने रेलगाड़ियों और स्टेशन परिसर में अनधिकृत गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की। सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, एसआई राजेश सिंह, एएसआई अशोक कुमार, कांस्टेबल महेंद्रपाल सिंह सहित स्टाफ ने अभियान चलाकर 65 आरोपियों को पकड़ा

किन मामलों में हुई कार्रवाई

  • रेलगाड़ियों में अनधिकृत रूप से खानपान सामग्री बेचना

  • चेन पुलिंग करना

  • लाइन क्रॉस करना

  • बिना टिकट यात्रा करना

  • नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करना

सभी आरोपियों को केम्प कोर्ट, फुलेरा स्टेशन पर पेश किया गया।

जुर्माना और पैरवी

रेलवे मजिस्ट्रेट जयपुर दीपेंद्र सिंह शेखावत के समक्ष आरोपियों को प्रस्तुत किया गया, जहाँ रेलवे की ओर से पैरवी लोक अभियोजक दीन दयाल जांगिड़ ने की।

  • कुल ₹40,200 (चालीस हजार दो सौ रुपये) का जुर्माना वसूला गया।

मौजूद रहे अधिकारी

इस कार्रवाई के दौरान सीटीआई ईश्वर चंद एवं चेकिंग स्टाफ भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here