बनास नदी में बही वैन, 9 लोग सवार – एक बच्ची की मौत, 3 लापता

0
47
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रिपोर्टर: सत्यनारायण सेन, गुरला | स्थान: राशमी/चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र के उपरेड़ा- सोमी पुलिया पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। गूगल मैप पर रास्ता सर्च करने के चलते एक वैन क्षतिग्रस्त पुलिया पर पहुंच गई और तेज बहाव में बह गई। वैन में एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे।

हादसे में एक बच्ची की मौत, 3 लापता

  • हादसे में 4 वर्षीय बच्ची खुशी की मौत हो गई।

  • 3 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश NDRF और SDRF की टीमें कर रही हैं।

  • वैन पर सवार 5 लोगों ने जैसे-तैसे ऊपर चढ़कर अपनी जान बचाई।

3 साल से बंद पुलिया बनी हादसे का कारण

जानकारी के अनुसार परिवार भीलवाड़ा जिले के कानाखेड़ा गांव का रहने वाला है और सवाई भोज मंदिर दर्शन के बाद लौट रहा था।

  • गूगल मैप की लोकेशन उन्हें तीन साल से क्षतिग्रस्त सोमी-उपरेड़ा पुलिया पर ले गई।

  • मातृकुंडिया डैम से गेट खोले जाने के कारण पुलिया पर पानी बह रहा था।

  • तेज बहाव में वैन पुलिया से नीचे गिर गई।

ग्रामीणों ने मिलकर की बचाव कार्य

हादसे की सूचना पर पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं।

  • गांव के एक मछुआरे की नाव की मदद से मदनलाल (25), हितेश (16), लीला (18), काव्यांश (9 माह) और आयांश (9 माह) को सुरक्षित निकाल लिया गया।

  • हादसे में दा (21) पत्नी हेमराज, ममता (25) पत्नी मदन, और रूत्वी (6) पुत्री हेमराज बह गईं, जिनकी तलाश जारी है।

मौक़े पर अफरा-तफरी

घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here