मोती डूंगरी थाना पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

0
56
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। – पुलिस थाना मोती डूंगरी (जयपुर पूर्व) की ओर से मंगलवार को उनियारा गार्डन में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिविल डिफेंस से सुनील कुमार शर्मा और थाना पुलिस टीम ने भाग लिया।

इन्होंने दी ट्रेनिंग

कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र सिंह (स.उ.नि.) के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महिला कॉन्स्टेबल सरोज (म.कानि 8483), मारुति (म.कानि 3754) और सपना (म.कानि 5257) मौजूद रहीं।

करीब 50 महिलाओं को महिला एवं बालकों से जुड़े अपराधों, नवीन कानूनों और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर – 1930 (साइबर फ्रॉड), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 100/112 (पुलिस कंट्रोल), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) सहित आपातकालीन सेवाओं की जानकारी साझा की गई।

राजकॉप सिटीजन एप डाउनलोड कर उसका उपयोग समझाया

पुलिस अधिकारियों ने राजकॉप सिटीजन एप डाउनलोड कर उसका उपयोग समझाया। इस दौरान 20 महिलाओं ने मौके पर ही एप डाउनलोड किया। महिलाओं को शिकायत पेटिका और उसके प्रयोग की भी जानकारी दी गई।

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सजग करना और उन्हें डिजिटल माध्यमों से पुलिस से जोड़ना रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here