लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
स्वागत कर रखी क्षेत्र की समस्याएँ, शीघ्र समाधान का मिला भरोसा
पादूकलां।
भाजपा नेता सुरेश मेवड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर सिविल लाइंस स्थित निवास पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मिला।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का साफा एवं बुका पहनाकर स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। भाजपा नेता सुरेश मेवड़ा ने क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़ी मांगें रखीं और शीघ्र समाधान की अपील की।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन की मोदी सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।”
इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश मेवड़ा के साथ नरेन्द्र मालाकार, हरसोर बिखरणीयां कल्लां सरपंच प्रतिनिधि भियाराम लामरोड़, चैनसिंह राठौड़, सुरेश सारड़ा, विक्रम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।










































