सांसद हरीश मीणा बोले – मुआवजा दिलाने का करेंगे प्रयास

0
81
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।

टोंक–सवाईमाधोपुर सांसद हरीश मीणा ने कहा है कि हाल ही में हुई अतिवृष्टि और उनियारा शहर सहित उपखंड क्षेत्र में बने बाढ़ जैसे हालातों से दुकानदारों और किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा

 सांसद का दौरा और निरीक्षण

रविवार को सांसद हरीश मीणा ने उनियारा शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर के तालाब की क्षतिग्रस्त पाल और वहां से निकल रहे पानी का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य बाजार, न्यू मार्केट सहित जलभराव से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।

दुकानदारों से बातचीत

सांसद मीणा ने जलभराव से प्रभावित दुकानदारों से रुक–रुक कर बातचीत की और उनके नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार से मुआवजा दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

अन्य क्षेत्रों का भी लिया जायजा

सांसद ने उपखंड क्षेत्र के अन्य जलभराव वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here