- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नागौर, पादूकलां।
कस्बे में रविवार सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी है। आसमान बादलों से घिरा रहा और दिनभर हल्की-हल्की बारिश होती रही। बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया, वहीं जलभराव और कीचड़ ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दीं।
धार्मिक स्थलों पर परेशानी
बारिश का पानी गोगाजी मंदिर, गोगाजी गौशाला और श्याम मंदिर बस्सी की ढाणी जाने वाले रास्तों व मेला मैदान में भर गया, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़कों पर जलभराव
निकासी व्यवस्था ठप होने से गलियां और सड़कें दलदल में तब्दील हो गईं। हालात इतने बिगड़े कि मुख्य मार्गों से वाहन चलाना तो दूर, पैदल निकलना भी कठिन हो गया।
प्रशासन से मांग
स्थानीय बाशिंदों ने प्रशासन से त्वरित जलनिकासी और सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और विकट हो जाएगी।
- Advertisement -












































