लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)
सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में सेवादल कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 29 से 31 अगस्त तक भीलवाड़ा में होने वाले सेवादल संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
समितियों का गठन
जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ने बताया कि शिविर की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है और सभी जिम्मेदारों को उनकी भूमिकाओं से अवगत करा दिया गया है।
बैठक में रहे उपस्थित
बैठक में सेवादल पूर्व शहर अध्यक्ष गुडविन मसीह, महिला जिलाध्यक्ष अनिता शक्तावत, युवा संगठन जिलाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अमरवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विचार एवं संबोधन
बैठक को गुडविन मसीह, चन्द्र प्रकाश अमरवाल, दीपक भारद्वाज ने संबोधित किया। वहीं अरुण राय, शिवराज सुराणा, कय्यूम लौहार, अब्दुल सलाम रंगरेज, अनिता पहाड़िया, ममता शर्मा, श्याम पाराशर और शमां ने अपने विचार रखे।
संचालन और समापन
बैठक का संचालन मुस्ताक अली मंसूरी ने किया तथा आभार प्रदर्शन महासचिव संदीप टेलर ने किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर कुन्दन शर्मा, महावीर व्यास, साबिर, निशान्त दूत, मो. हारून बीसायति, महेश स्वर्णकार, छोटू, त्रिपुरारी झा, महिपाल सिंह सोलंकी, हेमन्त सर्वा, असलम, अनवर, पप्पू विश्नोई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















































