लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों संग आमजन ने दिया फिटनेस का संदेश
लोकेशन: भीलवाड़ा
रिपोर्ट: पंकज पोरवाल, भीलवाड़ा
भीलवाड़ा। जिला पुलिस प्रशासन एवं भीलवाड़ा साइकिल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल अभियान’ के तहत एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली का मार्ग और समय
रैली सुबह 7:15 बजे सिटी कंट्रोल रूम स्टेशन चौराहे से प्रारंभ हुई और विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः सिटी कंट्रोल रूम स्टेशन चौराहे पर संपन्न हुई।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी बने सहभागी
इस रैली में एसपी धर्मेंद्र सिंह, यूआईटी सचिव ललित गोयल, विधायक अशोक कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, एडिशनल एसपी पारस जैन, अदिति चौधरी सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे रास्ते साइकिल चलाई। अधिकारियों को आमजन के साथ साइकिल चलाते देख लोगों में कौतूहल का माहौल रहा।
मुख्य थीम – “फिटनेस की एक डोज, आधा घंटा रोज”
प्रतिभागी पूरे जोश के साथ फिटनेस से जुड़े नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस अवसर पर एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि –
“स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित साइकलिंग, योग और एक्सरसाइज बेहद जरूरी है।”
विशेष उपस्थिति और विविध आयु वर्ग की भागीदारी
रैली में उद्योगपति तिलोकचंद छाबड़ा, अरुण संतोष मुछाल, बाबूलाल जाजू, राकेश सक्सेना, सुरेश बंब, सत्यनारायण राठी, राजकुमार अजमेरा, जिनेंद्र चौधरी, इकबाल सिंह, मनोहर डुमोलिया, मधुसूदन शर्मा, अमित पुरोहित, डॉ. फरियाद मोहम्मद, डॉ. हेमेंद्र कौशिक, नरेश बाहेती, गौरव नागपाल, कृष्ण गोपाल जागेटिया, साइकिल मैन मुकेश कुमावत, मुकेश सामरिया, लवकुश काबरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
हर उम्र के लोग शामिल
रैली में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, महिलाएं और कई नन्हे बालक भी उत्साह के साथ साइकिल चलाते नज़र आए। स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न खेलों के कोचों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।












































