ममता भूपेश बनीं राजस्थान कांग्रेस SC विभाग की चेयरमैन

0
205
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी बधाई, कहा – सामाजिक न्याय की लड़ाई को मिलेगा बल

जयपुर। राजस्थान की पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश को कांग्रेस ने बड़ा दायित्व सौंपते हुए प्रदेश कांग्रेस SC विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति के बाद कांग्रेसजनों में खुशी का माहौल है और बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

गहलोत- डोटासरा में दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ममता भूपेश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “मुझे विश्वास है कि आप हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा लड़ी जा रही सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती प्रदान करेंगी।”

ममता भूपेश बैरवा को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेशभर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का तांता लग गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here