पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

0
141
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पुष्पाजंलि

जयपुर।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स्वराज बचाओ रैली’ का आयोजन

प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और निकायों के चुनाव की तिथि घोषित न करने के विरोध में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से “स्वराज बचाओ रैली” निकाली गई। इसमें कांग्रेस विधायक, प्रत्याशी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

डोटासरा ने साधा सरकार पर निशाना

मीडिया से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि देश को 21वीं सदी में ले जाने और कंप्यूटर क्रांति का श्रेय स्व. राजीव गांधी को जाता है। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया, शिक्षा नीति लागू की, नगर निकाय व पंचायती राज चुनाव हर पांच वर्ष में कराने के लिए 73वां और 74वां संविधान संशोधन किया तथा स्थानीय निकायों में महिलाओं के आरक्षण का प्रावधान किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में सत्ता पर काबिज ताकतें संविधान की अवहेलना कर रही हैं। राजस्थान में पंचायती राज व निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए गए, जबकि उच्च न्यायालय ने भी सरकार की खिंचाई की है।

सरकार कर रही है मनमर्जी 

डोटासरा ने कहा कि प्रदेश की सरकार हर निर्णय के लिए केन्द्र के निर्देश का इंतजार करती है। हाल ही में आईएएस चयन में भी सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया। इस चैनल में एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी में से किसी भी एक भी व्यक्ति का चयन नहीं किया जाना जाहिर करता है कि बीजेपी इन लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है ।उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट में जानबूझकर देरी की जा रही है, जिससे आरक्षण लागू होना संभव नहीं है और निकाय व पंचायती राज चुनाव और टल सकते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here