कोटड़ी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से हरियाली की क्रांति

0
139
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

“ग्रीन मॉडल” बना कोटड़ी ब्लॉक, विकास अधिकारी रामबिलास मीणा की दूरदृष्टि से बंजर भूमि हरित आच्छादन में बदली

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
पंचायत समिति कोटड़ी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि हरियाली का जन आंदोलन बना दिया है। विकास अधिकारी रामबिलास मीणा की प्रशासनिक दूरदृष्टि और प्रधान करण सिंह कानावत के नेतृत्व ने कोटड़ी ब्लॉक को पूरे राजस्थान में “ग्रीन मॉडल” के रूप में पहचान दिला दी है।

पौधारोपण से बना रिकॉर्ड

  • वर्ष 2024 का लक्ष्य 25,000 पौधे, लेकिन लगाए गए 42,000 पौधे

  • 2025 में अब तक 45,000 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण।

  • 3.50 लाख बीजरोपण – यह अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि।

ये आँकड़े साबित करते हैं कि कोटड़ी अब राजस्थान का “ग्रीन ब्लॉक” बन चुका है।

नवाचार और हरियाली के मॉडल

  • ग्राम पंचायत आमा: मियावकी पद्धति से लगाए पौधे एक साल में 7 फीट तक बढ़े और अब सघन वन का रूप ले रहे हैं।

  • ग्राम पंचायत गेंदलिया: राखी पर महिलाओं ने पौधों को राखी बाँधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

  • ग्राम पंचायत मंसा: यहां का मियावकी वन तेजी से विकसित होकर ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

विकास अधिकारी रामबिलास मीणा ने कहा –

“चारागाह भूमि पर घास और हरियाली विकसित कर पशुधन को चारा उपलब्ध कराना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधन सुरक्षित करना हमारा लक्ष्य है। इतनी बड़ी संख्या में बीजरोपण अपने आप में रिकॉर्ड है और आने वाले वर्षों में यही बीज घने जंगल बनकर कोटड़ी को राजस्थान का सबसे हरा-भरा ब्लॉक बना देंगे।”

हरियालो राजस्थान अभियान में सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर हरियालो राजस्थान अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासकों को सम्मानित किया गया:

  • गोपाल सिंह कानावत (कोठाज)

  • लक्ष्मण गाडरी (उद्लियास)

  • शिवराज जाट (बड़ला)

  • शिवलाल जाट (आकोला)

प्रधान करण सिंह कानावत ने कहा –

“हर परिवार यदि एक पेड़ माँ के नाम बचाए, तो आने वाले वर्षों में कोटड़ी ब्लॉक हरियाली का गहना बनेगा।”

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here