जोधपुर अवैध डोडा पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा, 2 तस्कर हिरासत में

0
353
- Advertisement -

जोधपुर: अवैध खाद के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे डोडा पोस्त, ट्रक पकड़ा, दो तस्कर हिरासत में

दयाल सिंह सांखला ब्यूरो चीफ

जोधपुर। राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया है। तस्कर अवैध खाद के कट्टों के नीचे डोडा पोस्त से भरे कट्टे छिपाकर ले जा रहे थे।

दो तस्कर हिरासत में

पुलिस ने मौके से दो तस्करों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई एसीपी प्रताप नगर रविंद्र बोथरा और राजीव गांधी थाना अधिकारी सुरेश पोटलिया के नेतृत्व में की गई।

इनकी भूमिका रही सराहनीय

जानकारी के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन में डीएसटी टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी अगुवाई सब इंस्पेक्टर एवं टीम इंचार्ज पिंटू कुमार ने की। पुलिस अब ट्रक और तस्करों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here