सांगलिया धूणी में बाबा बंशीदास अस्पताल का शिलान्यास

0
190
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

सीकर, (लोसल) | रिपोर्ट – ओम प्रकाश सैनी 

सीकर जिले के लोसल कस्बे के पास स्थित सांगलिया गांव में अखिल भारतीय सांगलिया धूणी द्वारा प्रस्तावित बाबा बंशीदास अस्पताल का शिलान्यास रविवार को किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा और अनेक संत-महात्मा मौजूद रहे।
शिलान्यास धूणी पीठाधीश्वर स्वामी ओम दास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

धूणी की सेवा परंपरा और नई पहल

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि 557 वर्षों से चली आ रही सांगलिया धूणी ने धर्म और अध्यात्म के साथ-साथ समाज से छुआछूत मिटाने, गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान, शिक्षा व गौ सेवा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
अब स्वास्थ्य सेवा को लेकर भी धूणी ने एक अनोखी पहल की है, जिससे ग्रामीण जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

गजेंद्र सिंह शेखावत का संबोधन

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने धूणी पीठाधीश्वर स्वामी ओम दास महाराज और अस्पताल के लिए भूमि दान करने वाले बुरड़क परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “चिकित्सा के क्षेत्र में धूणी की यह पहल सराहनीय है, केंद्र और राज्य सरकार इसमें हर संभव सहयोग करेगी।”

संत समाज और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक राजेंद्र पारीक (सीकर), गोवर्धन वर्मा (धोद), मनोज मेघवाल (सुजानगढ़), सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, भाजपा नेता गजांनंद कुमावत, राजेंद्र झुंझुनूं, राजेंद्र पंसारी (आरपी पंसारी सेवा ट्रस्ट, कोलकाता), संघ प्रचारक निबांराम, विधायक गीता बरवड़ (भोपालगढ़) समेत अनेक संत और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बरसी कार्यक्रम और आशीर्वाद

शिलान्यास से पूर्व सभी अतिथियों ने सांगलिया धूणी में आयोजित स्वामी श्री श्री 1008 खींवा दास महाराज की 24वीं बरसी के अवसर पर धूणी माता को धोक लगाई और पीठाधीश्वर स्वामी ओम दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वामी ओम दास महाराज ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here