एमपीएस पब्लिक स्कूल में  जन्माष्टमी पर सुदर्शन कार्यक्रम  

0
135
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा | रिपोर्ट – पंकज पोरवाल

महेश प्रगति संस्थान द्वारा संचालित एमपीएस पब्लिक स्कूल, छापरी में स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।

ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष कृष्णगोपाल तोषनीवाल द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य संरक्षक ट्रस्टी लादूराम बांगड़, श्रीगोपाल राठी, अध्यक्ष के.जी. तोषनीवाल, मंत्री सुशील मरोटिया और कोषाध्यक्ष कँवरलाल पोरवाल ने दीप प्रज्वलन किया।

देशभक्ति थीम पर सजीव प्रस्तुतियां

विद्यालय को स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी थीम पर सजाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की उपलब्धियां, सेना का शौर्य और आतंकवाद पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया का मंचन किया।

कृष्ण लीलाओं ने बांधा समां

जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया। इसमें वासुदेव द्वारा श्रीकृष्ण को गोकुल ले जाना, माखन चोरी, मधुवन रासलीला, गीता सार, ब्रह्मांड दर्शन, कालिया नाग मर्दन जैसे प्रसंग शामिल रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा श्रीकृष्ण के दशावतार की झांकी और विराट रूप का भव्य प्रदर्शन।

बच्चों की भूमिका और उत्साह

नन्हें-मुन्ने बच्चे नंदगोपाल, राधा-कृष्ण, वासुदेव, देवकी, ग्वाले, गोपियां, कंस, सुदामा, द्रौपदी, दुर्योधन और भीष्म पितामह की भूमिका में नजर आए। बच्चों की प्रस्तुतियों पर अभिभावकों ने जमकर उत्साह बढ़ाया।

अतिथि और प्रबंधन की मौजूदगी

कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरूलाल काबरा, उपाध्यक्ष फतहलाल जैथलिया, रामकिशन सोनी, बाबूलाल कोगटा, सह सचिव सत्यनारायण मंत्री, ट्रस्टीगण गणेश काबरा, प्रदीप बल्दवा, बद्रीनारायण लढा, अरविंद चेचाणी, सुरेश मंत्री, कैलाश अजमेरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्या रेखा लोहिया ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने देश और सेना पर गर्व है तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए।
संस्थान के मंत्री सुशील मरोटिया ने सभी ट्रस्टियों, मेहमानों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here