लोसल में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

0
273
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

श्री शेष भगवान मंदिर में सजीव झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

लोसल (सीकर) | संवाददाता – ओम प्रकाश सैनी  

सीकर जिले के लोसल कस्बे में जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर कस्बे के विभिन्न मंदिरों में भक्ति भाव से कार्यक्रम आयोजित हुए।

शेष भगवान मंदिर में सजीव झांकियां

श्री शेष भगवान मंदिर में महंत जुगेश्वर दास के सानिध्य में कई धार्मिक आयोजन हुए। रात्रि को मंदिर परिसर में 15 से अधिक आकर्षक सजीव झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए मध्यरात्रि तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

शोभायात्रा और नंदोत्सव

मध्यरात्रि को मंदिर से श्रीकृष्ण की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो विवेकानंद चौक और बंध्या कुआ चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। इसके बाद मंदिर में महाआरती और नंदोत्सव का आयोजन हुआ।

अन्य मंदिरों में भी धूमधाम

कस्बे के श्री रघुनाथ जी मंदिर, श्याम बाबा मंदिर सहित कई मंदिरों में भी श्रद्धापूर्वक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। रात्रि 12 बजे विशेष आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here