लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सांभरलेक | रिपोर्ट : डब्लू गोस्वामी
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार डंपर और एक ट्रैक्टर को पकड़ा तथा चालान काटकर राजस्व वसूला।
धर्म कांटा पर बैठकर काटे चालान
कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी मनीष सोनी ने सांभर साल्ट (भारत सरकार का उपक्रम) के धर्म कांटा परिसर में बैठकर चालान काटने शुरू कर दिए। यह खबर मिलते ही स्थानीय पत्रकार मौके पर पहुंचे।
जब पत्रकार डब्लू गोस्वामी ने अधिकारी से इस संबंध में सवाल किया तो वे सही जवाब नहीं दे सके और हकलाने लगे।
पत्रकारों के सवालों के बाद बदला स्थान
पत्रकार द्वारा मामले की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मंत्री प्रेमचंद बेरवा तक पहुंचाई गई। इसके बाद अधिकारी मनीष सोनी तुरंत धर्म कांटा परिसर से बाहर आकर सड़क पर खड़े होकर कार्यवाही करने लगे।
उठ रहे सवाल
ओवरलोड वाहनों को पकड़ना और उन पर चालान काटना निश्चित रूप से एक अच्छी पहल है और इससे सरकार को राजस्व भी प्राप्त होता है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या भारत सरकार के उपक्रम के परिसर के अंदर बैठकर चालान काटना उचित है?
स्थानीय लोगों और पत्रकारों का मानना है कि अधिकारी को सरकारी उपक्रम के अंदर बैठकर रसीदें काटने के बजाय सार्वजनिक स्थल पर ही कार्रवाई करनी चाहिए।



















































