सिरोही जिले में जमकर बरसे बदरा, गलियां बनी तालाब

0
139
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सिरोही।
राजस्थान के सिरोही जिले में शनिवार को दिनभर चली भीषण गर्मी और उमस से आमजन बेहाल नजर आए। लेकिन शाम ढलते ही मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी। तेज बारिश के कारण गांवों की गलियां तालाब में तब्दील हो गईं।

माउंट आबू में भी झमाझम बारिश

प्रदेश के इकलौते पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में भी शाम के समय जमकर बारिश हुई। बारिश के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने ठंडी हवाओं और खुशनुमा मौसम का आनंद लिया।

वाटेरा ग्राम पंचायत की लापरवाही उजागर

बारिश के बाद सिरोही जिले की वाटेरा ग्राम पंचायत की उदासीन कार्यशैली भी उजागर हुई। गांव की सड़कों पर लंबे समय से पड़ी निर्माण सामग्री और कचरे को हटाया नहीं गया, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई और सड़क पर पानी की निकासी बाधित हो गई।

मौसम ने दी राहत

शाम को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और उमस से बेहाल लोग बड़ी राहत महसूस करते दिखे। दिनभर तपिश और घुटन भरे मौसम के बाद बारिश ने ठंडक घोल दी। आसमान में अभी भी बादलों का डेरा है, जिससे अगले 24 घंटे में फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here