भारतीय जैन संघटना राजस्थान का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन

0
177
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) सकल जैन समाज के राष्ट्रीय संगठन भारतीय जैन संघटना (BJS) का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन “निश्चय – प्रतिज्ञा से पुरुषार्थ की ओर” 17 और 18 अगस्त को भीलवाड़ा के यश विहार में आयोजित होगा। इसमें शहर के गणमान्य जनप्रतिनिधि, भामाशाह सहित बीजेएस के केन्द्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

प्रांतीय अध्यक्ष श्रवण दुगड़ ने प्रेस वार्ता में बताया कि अधिवेशन में राजस्थान प्रांत के विभिन्न चेप्टर्स से करीब 400 सदस्य शामिल होंगे। यह अधिवेशन संगठन के भविष्य की दिशा तय करेगा।

बीजेएस की उपलब्धियां

  • वर्ष 1985 में स्थापित बीजेएस के आज 12 राज्यों में 1000 से ज्यादा चेप्टर और 70,000 से अधिक सदस्य सक्रिय हैं।

  • संगठन शैक्षिक पहल, सामाजिक विकास और आपदा प्रतिक्रिया के क्षेत्रों में कार्य कर रहा है।

  • बीजेएस ने बीते 7 माह में 203 प्रोजेक्ट पूर्ण कर विशेष उपलब्धि हासिल की है।

  • स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप्स के जरिए अब तक देशभर की 12 लाख बेटियों को सशक्त किया गया है।

  • भीलवाड़ा में 12 हजार से अधिक बेटियों को प्रशिक्षण मिल चुका है।

  • बीजेएस ने भीलवाड़ा को स्मार्ट गर्ल सिटी अवॉर्ड दिया है, वहीं ट्रेनर मधु लोढ़ा को बेस्ट ट्रेनर अवॉर्ड से नवाजा गया।

राजस्थान में संगठन की संरचना

  • कुल 45 चेप्टर

  • 17 महिला शाखाएं

  • 6 युवा शाखाएं

अधिवेशन का कार्यक्रम

प्रथम दिवस – 17 अगस्त

  • सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण एवं उद्घाटन

  • नवकार महामंत्र के साथ स्वागत सत्र एवं बीजेएस फिल्म का प्रदर्शन

  • 11:15 बजे से द्वितीय सत्र: विशेषज्ञों के उद्बोधन, डिजिटल गुरुवाणी, भामाशाह सम्मान

  • दोपहर 2:15 बजे से तृतीय सत्र: चेप्टर प्रस्तुतियां, महिला शाखा का विशेष सेशन

  • शाम 4:30 बजे से चतुर्थ सत्र: युवा शाखा एवं प्रोजेक्ट हेड का सेशन, ओपन हाउस

  • रात 7:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम

द्वितीय दिवस – 18 अगस्त

  • सुबह 6 बजे: सामयिक साधना एवं अहिंसा वॉक

  • 9 बजे: आइस ब्रेकिंग सेशन, B2B मीटिंग

  • 10:30 बजे: बीजेएस की नेशनल एमडी का विशेष उद्बोधन, पैनल डिस्कशन, चेप्टर प्रजेंटेशन राउंड-1

  • 1:45 बजे: चेप्टर प्रजेंटेशन राउंड-2, रीजनल कमिटमेंट्स, ओपन हाउस

  • अंतिम सत्र: अवार्ड सेरेमनी, घोषणाएं और ओपन नेटवर्किंग

प्रमुख वक्तव्य

प्रांतीय अध्यक्ष श्रवण दुगड़, प्रांतीय महामंत्री आतिश लोढ़ा, शाखा अध्यक्ष अनिल कोठारी, महिला शाखा अध्यक्ष मधु लोढ़ा, युवा शाखा अध्यक्ष राजकुमार लोढ़ा, प्रांतीय संरक्षक राजेंद्र गोखरू, शाखा संरक्षक आरएल टुकलिया ने अधिवेशन की रूपरेखा और महत्व साझा किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here