पुष्कर में 80 लाख का सोना, ढाई लाख की चांदी चोरी

0
148
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 — शहर की अब तक की सबसे बड़ी वारदात

पुष्कर — पुष्कर में शातिर चोरों ने सोमवार रात एक ऐसी चोरी को अंजाम दिया, जिसे अब तक की सबसे बड़ी वारदात माना जा रहा है। तिलोरा रोड स्थित श्री अमर नर्सरी में आशीष तंवर के मकान की खिड़की तोड़कर चोर 70 तोला सोना, 2 से 2.5 किलो चांदी और नकदी सहित करीब 80 लाख रुपए का सोना व ढाई लाख रुपए की चांदी ले उड़े।

वारदात के समय आशीष तंवर अपने दादा ससुर की अस्थियां लेकर हरिद्वार गए हुए थे। मंगलवार सुबह सफाई के दौरान परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए।

चोरी की सूचना मिलते ही पुष्कर थाना अधिकारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में सघन पड़ताल शुरू कर दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here