आसाराम को हाईकोर्ट से 29 अगस्त तक अंतरिम जमानत में राहत

0
128
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर। यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से 29 अगस्त तक अंतरिम जमानत में राहत मिली है। जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ ने अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल की टीम को मेडिकल बोर्ड बनाकर उनकी जांच करने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट ने आदेश दिया है कि मेडिकल बोर्ड में कार्डियक और न्यूरोलॉजी सहित विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल किए जाएं और जांच रिपोर्ट 27 अगस्त तक पेश की जाए। मामले में अधिवक्ता निशांत बोडा और यशपाल सिंह राजपुरोहित ने आसाराम की ओर से पक्ष रखा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here