- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
झालावाड़।
झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र के गांव रणायरा से आज 100 श्रद्धालुओं का पैदल जत्था सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा का शुभारंभ गांव के मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जहां ग्राम पंचायत प्रशासक ममता बाई राधेश्याम वर्मा ने सभी यात्रियों को तिलक लगाकर श्रीफल भेंट किया।
ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर निकले इस जत्थे का पूरे मार्ग में सनातनियों ने पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे वातावरण में “सांवरिया सेठ” के जयकारों की गूंज से भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
- Advertisement -










































