लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सिरोही।
खबर राजस्थान के सिरोही जिले से हैं जहां विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन जिले में हुआ।…पिण्डवाड़ा के फूटेला में भी धूमधाम से आदिवासी दिवस के उपलक्ष पऱ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए..। वही जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग आबूरोड द्वारा दानवाव के स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विश्व आदिवासी दिवस के समारोह में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों के बालक – बालिकाओं द्वारा मनमोहक आदिवासी सभ्यता एवं संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जनजाति के बालक बालिकाओं की अद्भुत प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाराम गरासिया ने जनजाति समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए उपस्थिति जनसमूह एवं विद्यार्थियों से आह्वान किया। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बालिकाओं को पढ़ाई एवं खेल में सदैव सहभागिता निभाने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वालों को सम्मानित भी किया गया।










































