- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर – सेवर स्थित केंद्रीय कारागृह में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए, ताकि बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने में कोई असुविधा न हो।
जेल में बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कई बहनों के आंसू छलक आए। 
सेवर स्थित केंदीय कारागृह अधीक्षक परमजीत सिंह संधू ने बताया कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल प्रशासन ने बंदियों के लिए विशेष व्यवस्था की है, जिससे उनकी बहनें आसानी से उन्हें राखी बांध सकें और मिठाई खिला सकें।
इस अवसर पर जेल में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है, केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जा रहा है।
जेल स्टाफ अपनी ड्यूटी बखूबी से कर रहा है और बहनों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई है ।
- Advertisement -













































