लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सुखशांति एवं खुशहाली की कामना से तीर्थंकर मुनिसुव्रत स्वामी की आराधना के लिए उमड़े श्रावक-श्राविकाएं
भाजपा नेता सतीश पुनिया ने महासाध्वी मण्डल के दर्शन लाभ लिए
भीलवाड़ा, विनोद सेन अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चन्द्रिका महासाध्वी डॉ. कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में गुरूवार को अनुष्ठान आराधना में तीर्थंकर मुनिसुव्रत स्वामी की भक्ति का रंग जमा तो पूरा वातावरण आध्यात्मिक उर्जा से परिपूर्ण हो गया। आध्यात्मिक चातुर्मास आयोजन समिति द्वारा सुभाषनगर श्रीसंघ के तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक अनुष्ठान आराधना में महासाध्वी मण्डल ने ‘‘ओम हीं श्री मुनिसुव्रत स्वामी नमः’’ का जाप कराया। भक्ति आराधना के इस संगम में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा ही नहीं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने शुद्ध भावों के साथ इस मंत्र का जाप किया तो पूरा वातावरण पवित्र एवं पावन हो गया ओर असीम पॉजिटिव एनर्जी का संचार हुआ।
महासाध्वी मण्डल ने कहा कि भगवान मुनिसुव्रत स्वामी की आराधना कर हम अपने जीवन में शनि के अशुभ प्रभाव को कम कर सकते है। इसकी आराधना से घर परिवार में सुख शांति का वातावरण बनता है। अनुष्ठान के शुरू में महासाध्वी मण्डल के सानिध्य में श्री व्रज पंज्जर स्तोत्र की आराधना की गई। अनुष्ठान में स्वर साम्राज्ञी महासाध्वी महाप्रज्ञाजी म.सा.,वास्तुशिल्पी साध्वी पद्मकीर्तिजी म.सा.,विद्याभिलाषी साध्वी राजकीर्तिजी म.सा. का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। अनुष्ठान के शुरू में लाभार्थी परिवारों,अतिथियों एवं चातुर्मास समिति एवं सुभाषनगर श्रीसंघ के पदाधिकारियों द्वारा नवकार मंत्र चौकी की विधिपूर्वक स्थापना की गई। अनुष्ठान के लाभार्थी बलवंतसिंह, आशीष, श्रीमती कैलाश,आरती चौरड़िया परिवार,श्री जैन महिला मण्डल सुभाषनगर,सिसोदिया परिवार(केरिया वाले),श्रीमती लाड़देवी,अनिल,सुनीता,अखिल,टीना,राहुल,दीपिका कोठारी परिवार रहा।
समारोह में की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी सतीश पुनिया भी पहुंचे। उन्होंने अनुष्ठान आराधना का लाभ लेने के साथ महासाध्वी मण्डल से भी आशीर्वाद लिया। महासाध्वी कुमुदलताजी ने कहा कि पुनिया ऐसे नेता है जिन्हें हरियाली के प्रति प्रेम है ओर हर जगह पेड़ लगाने ओर प्रदूषण भगाने की प्रेरणा देते है। उन्होंने कहा कि हमे संकल्प लेना चाहिए कि पेड़ों को नहीं काटेंगे। पुनिया ने कहा कि वह यहां आकर अत्यंत आनंद की अनुभूति कर रहे है। इस तरह के कार्यक्रम ओर साध्वी मण्डल के उपदेश जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए पथ प्रदर्शन करते है। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख बरजीबाई भील,पूर्व जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, उप सभापति रामलाल योगी, चैन्नई से आए जैन कॉन्फ्रेंस के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पदमचंद कांकरिया, रमेश गुगले, मुंबई से भगवतीलाल मांडोत, आशा चौरड़िया, गुलाबपुरा के पूर्व पालिकाध्यक्ष धनराज गुर्जर, राजकुमार आंचलिया, जिला परिषद अधिकारी रामकृष्ण चौधरी,पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्रसिंह राठौड़,नेतराम चौधरी,बिजयनगर के सुरेश खत्री आदि थे।
अतिथियों एवं लाभार्थी परिवारों का स्वागत चातुर्मास समिति के अध्यक्ष दौलतमल भड़कत्या, सचिव राजेन्द्र सुराना, उपाध्यक्ष सुनील नाहर, जैन दिवाकर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह सुराणा, सुभाषनगर श्रीसंघ के मंत्री बंशीलाल बोहरा, अनिल कोठारी, हनुमान गोखरू, राजेन्द्रसिंह चण्डालिया, विक्रम डूंगरवाल, चातुर्मास समिति महिला मण्डल की अध्यक्ष निर्मला भड़कत्या, मंत्री लाड़जी मेहता, पुष्पा गोखरू, नीता बाबेल, सुभाषनगर महिला मण्डल की अध्यक्ष टीना बापना, मंत्री राखी खमेसरा सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने किया। अनुष्ठान में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा शहर ही नहीं चित्तौड़गढ़,बिजयनगर, गुलाबपुरा, गंगापुर, रायपुर, माण्डल सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से श्रावक श्राविका इस कदर उमड़े कि विशाल पांडाल भी छोटा प्रतीत हुआ ओर लोगों ने जहां स्थान मिला वहां बैठ श्रद्धाभक्ति के साथ अनुष्ठान आराधना की।
चातुर्मास में त्याग तपस्या का ठाठ लगा हुआ है। धर्मसभा में सुश्रावक निलेश कांठेड़ ने साध्वी कुमुदलताजी म.सा. के मुखारबिंद से 7 उपवास तप के प्रत्याख्यान लिए। एक तपस्वी के सिद्धी तप आराधना भी चल रही है। श्रावक-श्राविकाओं ने तेला, उपवास,आयम्बिल,एकासन आदि तप के प्रत्याख्यान भी लिए। कार्यक्रम का संचालन चातुर्मास समिति के सचिव राजेन्द्र सुराना ने किया।
















































