सरमथुरा में मारपीट से नाराज सफाईकर्मियों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया

0
162
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मोहित गर्ग संवाददाता

धौलपुर के सरमथुरा में मारपीट से नाराज सफाईकर्मियों ने, सफाई कार्य का बहिष्कार

धौलपुर, सरमथुरा (राजस्थान)। सरमथुरा कस्बे में सफाई कार्य के दौरान हुई मारपीट से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। नाराज सफाईकर्मी गंदगी से भरी ट्रोलियां लेकर उपखंड कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

भूमिया मठ मोहल्ले में हुआ था विवाद

मामला सरमथुरा के भूमिया मठ मोहल्ले का बताया जा रहा है, जहाँ सफाई के दौरान कुछ लोगों ने सफाई कर्मियों से मारपीट कर दी। इस घटना से आहत सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिया।

उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

गुस्साए सफाईकर्मियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक सफाई कार्य बहिष्कृत रहेगा।

हड़ताल से कस्बे में बढ़ेगी  गंदगी

सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से कस्बे में गंदगी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले को सुलझाने और कर्मचारियों को काम पर वापस लाने की कोशिशें जारी हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here