लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
17 दिवसीय शिव महापुराण कथा व श्री मद भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा निकालकर हुआ आयोजन।
31 जुलाई से 17 अगस्त तक होगा कथाओ का आयोजन।
नागौर, रियाँबड़ी। रियाँबड़ी उपखण्ड मुख्यालय के मुनीजी महाराज का बड़ला रामद्वारा मे होगा शिव महापुराण कथा व श्रीमद भागवत कथा का हुआ आयोजन। कथा वाचन व्यास संत उत्तमराम शास्त्री अजमेर द्वारा कि जायेगी।शांति देवी /भगवान राम सामरिया परिवार के तत्ववधान मे हो रहा आयोजन। रामगोपाल सामरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चारभुजानाथ महाराज के मन्दिर से 151 महिलाओ ने कलश यात्रा शुरू कि।
शोभायात्रा के दौरान धोड़ो पर सवार मातृशक्ति व रथो पर सवार सांधू संतो सहित शिव परिवार व कृष्ण राधा कि सजीव झाकियों का शहर के प्रमुख मार्गो पर शहवासियो ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।

शोभायात्रा के दौरान उज्जैन से आये हुए कलाकारों ने शिवलीला करके श्रद्धांलुओं को मोहित कर दिया। कलश यात्रा रामद्वारा पहुंचने पर विद्वान् पंडितो ने पूजा अर्चना कर शिव महापुराण कथा प्रारम्भ कि। श्रावण मास मे कथाओ का आयोजन होने से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।इस दौरान सैकड़ो कि संख्या मे श्रद्धांलू महिलाए व गणमान्यजन मौजूद रहे।















































