पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया

0
205
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां श्री दिगम्बर जैन नेमिनाथ नसिया उनियारा में 23 वे तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा के साथ मनाया गया।इस अवसर पर जैन श्रद्धालुओं ने निर्वाण लाडू चढ़ाया। सन्तु जैन ने बताया पार्श्वनाथ भगवान जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर थे। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन त्यागकर दीक्षा ली। 83 दिनों की कठोर तपस्या के बाद, 84वें दिन उन्हें केवल ज्ञान झारखंड के सम्मेद शिखरजी (पारसनाथ की पहाड़ी) पर निर्वाण प्राप्त हुआ।

मंदिर में सर्वप्रथम मंगलाष्टक कर नित्य अभिषेक शांति धारा की गई प्रथम शांति धारा की गई। उसके बाद देव शास्त्र पूजा चौबीस भगवान की मुलनायक और पार्श्वनाथ भगवान की पूजा कर निर्वाण कांड कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण महोत्सव मे तेजमल जैन बाबूलाल मित्तल कमल सर्राफ मुकेश खुटवाले राजेंद्र जैन सुनील शहर वाले नरेश जैन अनिल बंसल श्याम मित्तल सम्यक जैन रियांश जैन मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here