प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत नामिनी को सौंपे गए दो-दो लाख के चेक

0
154
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सैसंडा शाखा में हुआ कार्यक्रम, ग्रामीणों में जागरूकता का संचार

नागौर, पादूकलां । प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सैसंडा स्थित राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा बीमा राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर एक सादे समारोह में दो लाभार्थियों को 2-2 लाख रुपये की क्लेम राशि प्रदान की गई।राजस्थान ग्रामीण बैंक की सैसंडा शाखा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बैंक प्रबंधन ने स्वर्गीय राजूदेवी की नामिनी धन्नाराम मेघवाल तथा स्वर्गीय कुना राम बाज्या की नामिनी प्रमादेवी को दो-दो लाख रुपए की बीमा राशि के चेक सौंपे। यह राशि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दी गई है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को इस महत्वाकांक्षी बीमा योजना की जानकारी देना और उनमें वित्तीय जागरूकता पैदा करना रहा।

शाखा प्रबंधक उमेश तोषनिवाल ने बताया कि सरकार की यह योजना बेहद सरल और सुलभ है, जिसमें केवल 436 रुपए वार्षिक प्रीमियम देकर दो लाख रुपए तक की सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है।इस मौके पर वित्तीय साक्षरता समन्वयक लक्ष्मणकुमार शर्मा ने ग्रामीणों को बीमा योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की योजनाएं विशेष रूप से गरीब और असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो सकती हैं।कार्यक्रम में कैशियर रामकरण बाजिया, कार्यालय परिचायक सुखाराम प्रजापत, राकेश सैन सहित बैंक के अन्य स्टाफ व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने की मांग की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here