- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां गुरुवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर इंद्रगढ़ रोड़ स्थित गौशाला में गौसंवर्धन समिति के लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।समिति के सदस्य गौशाला में पहुंचे जहां उन्होंने 50 पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।इस अवसर पर गौशाला समिति के अध्यक्ष किशनबिहारी शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष शंकरलाल ठाड़ा, पूर्व तहसीलदार राधाकिशन नागर, पूर्व प्रधानाध्यापक संसारचन्द्र पारीक, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक रविशंकर शर्मा, राजेश कुमार, भेरुलाल, मदन आंकड़, शशि कुमार, बद्रीलाल हुकम चन्द्र सहित कई लोग मौजूद थे।
- Advertisement -















































