पादूकलां (नागौर )
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राकेश शर्मा
पादूकलां। कस्बे सहित आस पास के ग्रामीण आंचल में सोमवार को दूसरे सावन सोमवार के दौरान शिवालय में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर हुआ शुरू, अभिषेक के माध्यम से भगवान शिव की की जा रही। सावन के महीने में कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी के अवसर पर भगवान शिव के साथ साथ रुद्रावतार बाबा काल भैरव की भी होती पूजा।
शिव मंदिरों में पंचामृत से किए जा रहे हैं अभिषेक।
पादूकलां के प्रमुख शिव मंदिरों में देर रात तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान। कस्बे के युवा गौ सेवा संगठन की युवा शक्ति परम पिता ब्रह्मा की नगरी पुष्कर पवित्र जल लेकर पैदल डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए आए करीबन 51 सदस्यों का दल परमपिता ब्रह्मा जी महाराज की नगरी पुष्कर से पवित्र जल लेकर डीजे की धुन पर नाचते करते हुए रवाना हुए सोमवार को सुबह 11:15 बजे पद्मावती नगर पादूकलां पहुंचेऔर ग्रामीणों व चारभुजा महिला मंडल ने भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और कस्बे के खेचरनाथ महाराज श्री आसन भोले नाथ सार्वजनिक तालाब किनारे स्थित सूरजपुरी बाबोसा मंदिर परिसर में शिवालय जलाभिषेक किया। शिव भक्ति मिलियन शिव भक्तों ने डीजे पर जमकर नृत्य किया। गांव में खुशहाली अच्छी फसल की कामना की ।












































