लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजेंद्र शर्मा- जती- ब्यूरो चीफ भरतपुर
भरतपुर।भरतपुर में उद्योग नगर पुलिस थाना में पोक्सो के एक आरोपी ने पुलिस हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्होंने थाने के बाहर हंगामा कर दिया । परिजनों का आरोप है पुलिसकर्मियों ने उसे मारकर लटकाया है । पुलिस का कहना है कि पोक्सो के मामले में आरोपी को हिरासत में लिया था देर रात कंबल से उसने हवालात में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया । मामले की जांच की जा रही है उसके बाद ही पता चल पाएगा।

पुलिसकर्मियों ने दी परिजनों को जानकारी
मृतक के पिता एवं परिजनों ने बताया कि घर दो पुलिसकर्मी पहुंचे उन्होंने सूचना दी कि आपके बेटे ने हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । उसके बाद परिजन थाने पहुंचे और नाराज परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया । परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पहले युवक को गिरफ्तार किया गया था.उसे मरवाकर हवालात में फांसी पर लटका दिया है ।
नाराज परिजनों ने उद्योग नगर के थाने बेरीकेट्स लगाकर के जाम लगाने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस कर्मियों की समझाइश पर जाम खोल दिया । 
मां बोली दोषियों को मिले सजा
मृतक की मां थाने पहुंची तो मां फफक फफक कर रोने लगी। पुलिस कर्मियों की ओर उंगली कर कहने लगी मुझे न्याय चाहिए। इतना कहते ही मां बेहोश हो गई और उसे परिजन पानी पिलाने लगे. मां की मांग है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए जिसके चलते बेटे को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
एएसपी सतीश यादव ने बताया कि उद्योग नगर थाने में आरोपी युवक गब्बर सिंह पुत्र पप्पू के खिलाफ पोक्सो का मामला दर्ज हुआ था. मामले में पुलिस ने आरोपी को तीन – चार दिन पहले हिरासत में लिया था उससे पूछताछ की जा रही थी. सुबह जानकारी मिली कि कपड़े फाड़कर के उसने हवालात में आत्महत्या कर ली है ।










































