संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम ने श्री राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

0
210
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

व्यक्ति के जीवन में गुरु का अहम स्थान – संसदीय कार्य मंत्री

जोधपुर मे गुरु वन्दन कार्यक्रम के तहत संतों का किया सम्मान

जोधपुर,संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने आज जोधपुर मे गुरु पूर्णिमा के अवसर गुरु वंदन कार्यक्रम के तहत शिकारपुरा धाम स्थित श्री राजेश्वर भगवान मंदिर, फतेह गिरी जी की भाकरी मोगड़ा में फतेह गिरी जी की महाराज की समाधि और रतनगिरी जी महाराज की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और संतों से लिया आशीर्वाद लिया
संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा धाम के संत  दयाराम जी महाराज, मोगड़ा भाकरी के महंत रघुवीर गिरी जी, सैनाचार्य स्वामी अचलानन्दगिरी जी महाराज एवं बड़ा रामद्वारा के  रामप्रसाद जी महाराज को राजस्थान सरकार के गुरुवंदन कार्यक्रम के तहत शॉल, श्रीफल एवं माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का गुरुवंदन प्रशस्ति पत्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here