निडर बालिका डिम्पल व सनिया के साथ जेठा लाल का नाटक देखता हुआ सांप,ग्रामीण पड़े अचरज में

0
180
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा
राजसमन्द। जिले के मोही के सर्पमित्र उदयदास वैष्णव जो लंबे समय से गांवो में घरों में निकलने वाले वन्यजीव सांप, मॉनिटर लिजार्ट आदि अन्य जहरीले जोवो का रेस्क्यु कर रहे है ओर इनके साथ साथ उनकी दो निडर बेटियां बड़ी वाली डिम्पल जो कक्षा 10की छात्रा है और छोटी सनिया जो 8वी की छात्रा है उन्हें भी सांपो का रेक्सयू करवानां सिखा दिया गया है 2साल से ये बेटियां जब पिता कही गांव चले जाते है पीछे से आसपास गांवो से घर मे सांप की सूचना पर अपने घर का सारा काम छोड़कर सांप का रेस्क्यु कर लेते है।

आप इन तस्वीरों में इन बेटियो ने एक मकान से 5 फिट लंबा ट्रिंकेट प्रजाति का सांप पकड़ा है और खाट पर बिठा दिया ओर दोनो बहिने अपने मोबाइल में जेठा लाल का सीरियल देखने लग गई तो सांप भी जेठा लाल का सीरियल देखने लग गया ये बालिकाएं अब सांप से निडर हो गई है और सांप भी एक इनके साथ मित्र जैसा व्यवहार करते नजर आया सर्पमित्र डिम्पल वैष्णव ने बताया कि में सांप की हर गतिविधियों से वाकिफ है। इस लिए आसानी से पकड़ लेती हूं मेरी तरह दूसरे लोग रेस्क्यु नही करे बालिका घरों में निकलने वाले जहरीले जीवो को बचाने के साथ साथ मानव जीवन संकट को भी बचाने में जुटी हुई है इनके इस कार्य की ग्रामीणों ने खूब सारी सराहना भी की है।
हुआ यूं कि किसी ने इनके पिता के सामने सांप को पिट पिट कर मार दिया था उन्हें रहा नही गया ऐसे में इनके पिता सांपो का रेस्क्यु कर जगंल में छोड़ ग्रामीणों की सुरक्षा कर रहे है सर्पमित्र उदयदास वेषणव ने अब तक सेकड़ो सांप कोबरा, धामन, सहित विभिन्न किस्म के जिनका रेस्क्यु कर छोड़ागया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here