सांवरलाल जाट गरीब और गांव से जुड़े हुए नेता थे – वसुंधरा राजे

0
256
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट की मूर्ति का अनावरण, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, पूर्व मंत्री व विधायक भी रहे मौजूद

अरांई। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को अरांई क्षेत्र के सिरोंज गांव में पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत की तथा पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट की मूर्ति का अनावरण किया । इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सांवरलाल जाट हमेशा ही किसानों और गरीबों के हितेषी रहे थे और पूरे राजस्थान को अपना एक परिवार मानते थे इसीलिए आज जन-जन के दिलों में सांवरलाल जी बसते हैं। सांवरलाल जाट की परिवार को भी वसुंधरा राजे ने अपना परिवार बताया और कहा कि आजकल के जमाने में और आज कल के लोग अपने चेहरे पर अलग-अलग चेहरा चढ़ाते हैं लेकिन सावन लाल जाट जैसे अंदर से थे वैसे ही बाहर थे।

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि सावर लाल जाट और मेरी एक ही पाठशाला थी हम दोनों ने भैरू सिंह जी की पाठशाला में पढ़ाई की थी इसलिए दोनों के विचार भी हमेशा मिलते रहे और साथ में मिलकर काम किया। कार्यक्रम को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने भी संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रधान सीता शैतान पूनिया तथा सरपंच रामलाल मीणा सहित ग्रामीणों को धन्यवाद दिया कि इतना अच्छा कार्यक्रम किया और सांवरलाल जाट की इतनी अच्छी प्रतिमा गांव में स्थापित की। इस समारोह में हजारों की संख्या में जिले भर से लोगों की भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सबके साथ नारा लगाया जय जय राजस्थान। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा जी के कार्यकाल के अंदर करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए सन 2003 से 2008 तक 800 करोड़ के कार्य किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंदर करवाए गए वही सन 2013 से सन 2018 तक कराए गए विकास कार्यों को भी मंत्री भागीरथ चौधरी ने गिनाए। मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का उनके साथ बहुत ही अच्छा व्यवहार रहा और विकास कार्यों के लिए हमेशा दोनों ने सहयोग प्रदान किया जो मुझे हमेशा याद रहेंगे ।

विधायक रामस्वरूप लांबा ने कहा कि बीसलपुर का पानी पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट की ही देन है और सांवरलाल जाट हमेशा गरीबों और किसानों के हितेशी रहे हैं इसलिए आज भी हर व्यक्ति सांवरलाल जी को याद करता है । वहीं विकास चौधरी ने कहा कि पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मेरी राजनीति के गुरु रहे हैं और मैं इनका एहसान कभी नहीं चुका पाऊंगा विकास चौधरी ने कहा कि सावन लाल जाट आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। विधायक विकास चौधरी ने कहा कि सांवर लाल जाट को जल पुरोधा के रूप में जाना जाता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here