लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।
अजमेर, पीसांगन। उपखंड क्षेत्र के जेठाना व अलीपुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत प्रशासक पदमचंद छाजेड़ व फिरोजा बानो की अध्यक्षता व तहसीलदार भागीरथ चौधरी व बीडीओ सोहनलाल डारा की देखरेख एवं शिविर प्रभारियों के सानिध्य में शिविर संपन्न हुए। शिविरों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आमजन की सुनवाई कर उन्हें राहत प्रदान की गई। शिविरों का उपखंड अधिकारी राजीव राजीव बड़गूजर ने अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर के मुताबिक आगामी 9 जुलाई तक आहूत हो रहे शिविरो में 16 विभागों के द्वारा 63 प्रकार की गतिविधियों को अमलीजामा पहनाकर आमजन को राहत प्रदान की जा रही हैं।
एसडीएम राजीव बड़गूजर ने बताया कि शिविरों में 63 प्रकार की गतिविधियों में राजस्व विभाग के द्वारा सीमाज्ञान और नामांतरण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा शिविरों में बीपीएल परिवारों की डीबीटी और बैंक खातों की जांच,गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत गांव में बीपीएल सर्वे,स्वामित्व पट्टों का निर्माण और वितरण,झूलते तारों व पोलो की मरम्मत,लंबित नल कनेक्शन जारी करने,टंकियों की सफाई और लीकेज की मरम्मत,नहरों की सफाई और पटरों की मरम्मत,ड्रिप और स्प्रिंकलर की स्वीकृतियां,मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण और पौध वितरण,नर्सरियों से पौधे वितरित और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाना
,एनएफएसए अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण,आधार सीडिंग और ई केवाईसी करना तथा नवीन पात्र सदस्यों को योजना में जोड़ना सुनिश्चित करने के अलावा एमएनडीवाई दवाओं की निर्बाध आपूर्ति,आयुष्मान कार्ड वितरण,एनसीडी व टीबी स्क्रीनिंग,सिलिकोसिस पीड़ितों की पहचान,टीकाकरण अभियानों की समीक्षा,पशुओं की जांच,इलाज और टीकाकरण शिविर,मंगला पशु बीमा योजना के तहत हेल्थ सर्टिफिकेट और पॉलिसी जनरेशन का कार्य,स्कूल परिसरों की सफाई,शौचालयों की मरम्मत,अनुपयोगी सामग्री का निस्तारण,विद्युत,फर्नीचर,बोर्ड आदि की कार्यशीलता जांच,प्रवेशोत्सव,नामांकन अभियान,नए संकाय खोलना,अटल टिंकरिंग लैब शुभारंभ,यूनिफॉर्म राशि ट्रांसफर व एमसीएम में श्री अन्न प्रयोग शुरू करने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।










































