जंवाई ने ससुर और सालों के खिलाफ कराया मारपीट और लूटपाट का मुकदमा दर्ज

0
160
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अरुण शर्मा- भिवाड़ी(खैरथल तिजारा)

भिवाड़ी में युवक ने ससुर सालों पर , लूटपाट का मामला दर्ज कराया

फूलबाग पुलिस थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें नगीना फुटवियर कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत सतनाम सिंह के साथ उनके ससुर और साले द्वारा मारपीट, लूटपाट और जानलेवा हमले का आरोप लगा है। इस संबंध में सतनाम सिंह ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है।

कंपनी से घर जाते समय की मारपीट

सतनाम सिंह ने बताया कि 28 जून को शाम करीब 7 बजे, वह कंपनी से ड्यूटी के बाद अपनी मोटरसाइकिल से भिवाड़ी में ही किराए के कमरे पर जा रहे थे। कंपनी से 300-400 मीटर दूर पहुंचते ही उनके ससुर मुख्तयार सिंह, साले गुरमुख सिंह और हरजिंदर सिंह ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोप है कि तीनों ने सतनाम को जबरन मोटरसाइकिल से उतारा और उनकी जेब से उसका मोबाइल सहित 5000 रुपये नकद और हाथ की सोने की अंगूठी छीन ली।

पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरु

आरोपियों ने उनके साथ लात-घूसों और डंडों से बेरहमी से मारपीट की। ससुर मुख्तयार सिंह ने फावड़े के बेसे से उनकी टांगों पर वार किया, जबकि साले गुरमुख सिंह ने लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिससे सतनाम के सिर से खून बहने लगा। इसके अलावा, उनकी गले में पहनी कृपाण निकालकर भी उन पर कई वार किए गए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए और बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उन्हें छोड़कर मौके से फरार हो गए।सूचना के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने सतनाम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सतनाम ने पुलिस से मांग की है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है। उन्होंने मुलजिमों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।फूलबाग पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लीया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here