गुप्त वृन्दावन धाम की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा का जनता ने किया स्वागत

0
178
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विधायक गोपाल शर्मा और मेयर कुसुम यादव ने किया उद्घाटन लिया आशीर्वाद

जयपुर  । जयपुर  के गुप्त वृन्दावन धाम के द्वारा आज शुक्रवार को भगवान् जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें पूरे शहर से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।  भक्तों ने भगवान् की भक्ति में आनंदित होकर 108 फीट लम्बी रस्सी से भगवान् का रथ खींचा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कलेक्टरी सर्किल से शुरु होकर अल्बर्ट हॅाल पर समाप्त हुई यात्रा
गुप्त वृन्दावन धाम आयोजित यह 15वीं रथ यात्रा जयपुर होटल (कलेक्टरेट सर्कल के पास) से शुरू हुई और इसके बाद खासा कोठी पुलिया, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा (एमआई रोड), पांच बत्ती सर्किल से अजमेरी गेट फिर न्यू गेट से होते हुए अल्बर्ट हॉल म्यूजियम रोड की ओर से शाम को राजस्थान स्काउट और गाइड्स गार्डन पर समाप्त हुई।  विधायक श्री गोपाल शर्मा और मेयर जयपुर नगर निगम हेरिटेज कुसुम यादव ने रथ यात्रा का उद्घाटन किया और भगवन जगन्नाथ बलभद्र सुभद्रा का आशीर्वाद लिया।  मंदिर के अध्यक्ष  अमितासना दास ने बताया की जो भक्त भगवान् को उनके रथ पर देखता है और उनका रथ खींचता है तो उसके सारे पापों का नाश होता है और उसका पुनर्जन्म नहीं होता।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here