प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का कुचामन में राजस्व मन्त्री ने किया स्वागत

0
123
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नमक व्यवसाई जयपाल पुनिया की हत्या मामले में मदन राठौड़ को ज्ञापन सोप कर CBI से जांच की मांग

रिपोर्टर — विमल पारीक

कुचामनसिटी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहली बार कुचामनसिटी आने पर राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के नेतृत्व में भाजपाई ने गर्मजोशी के साथ विधायक विजय सिंह चौधरी के घर पर स्वागत सम्मान किया।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश संघठन सहित जिले अध्यक्ष भी मौजूद रहे। मदन राठौड़ आज डिडवाना में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवश एंव लोकतंत्र काला दिवश पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
इस दौरान डिडवाना जिले के भाजपापदाधिकारी,कार्यकर्ता,मण्डल अध्यक्ष मोजूद रहेंगे । कुचामन में राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी की अगुवाई में राठौड़ का स्वागत सम्मान किया गया, वही नारायणपुरा में परबतसर पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया के नेतृत्व में स्वागत सम्मान किया गया।
इस क्रम में नावा क्षेत्र में भी
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत किया , इसी के साथ स्थानीय लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष को शहर के नमक व्यवसाई जयपाल पुनिया की हत्या मामले में जयपाल पुनिया की पत्नी ने मदन राठौड़ को ज्ञापन सोप कर CBI से जांच करवाने की मांग की है।
शहर के भजापा कार्यकर्ता व बजरंगियों ने शहर में उपजिला चिकित्सालय के नए भवन का निर्माण करवाने व मुआभूत सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही नर्सिंग कॉलेज की भी वित्तीय स्वीकृति करवाकर भवन निर्माण करवाने की मांग व रेलों के ठहराव को लेकर ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में बताया गई कि काफी समय से नावां उपजिला चिकित्सालय भवन निर्माण को लेकर आमजनता सरकार से आस लगाकर बैठी है लेकिन आमजनता की सुविधाओं को दरकिनार करते हुए यह जनसमस्या का समाधान नही किया जा रहा है जिसको जल्द से जल्द करवाया जावे। शहर में राजकीय नर्सिंग महाविधालय किराए के भवन में संचालित है साथ ही वित्तीय स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है लेकिन विभागीय फंड नही उपलब्ध होने के चलते भवन निर्माण नही हो पा रहा है जिसे जल्द करवाया जाने की मांग की है। भाजपाइयों ने मदन राठौड़ से नावां रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की जिस पर राठौड़ ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इन समस्याओ का  समाधान किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here