किरोड़ी मीणा की छापेमारी का असर, गड़बड़ी मिलने पर 13 बायो फर्टिलाइजर्स इंडस्ट्रीज को 14 दिन के लिए किया निलंबित

0
497
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा की प्रदेश में नकली खाद ,बीज ,उर्वरक ,पेस्टिसाइड निर्माण विक्रय पर की गई कार्यवाही का नतीजा है कि कृषि विभाग ने अनियमिताएं और गड़बड़ियों पाए जाने पर एक दर्जन से ज्यादा बायोटिक इंडस्ट्रीज को 14 दिनों के लिए निलंबित किया है।  डॉ किरोड़ी मीणा के प्रयासों का ही परिणाम है कि पहली बार किसी कृषि मंत्री ने फील्ड में उतरकर नकली खाद ,बीज बनाने वाली बायोटेक कंपनियों के कारखाने पर सीधी कार्रवाई की । कृषि विभाग के अधिकारी साथ रहे।  अब कृषि विभाग ने इन 13 इंडस्ट्रीज को 14 दिनों के लिए निलंबित किया है। कारण बताओं नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है और नहीं जवाब देने पर इनको हमेशा के लिए बंद करने की कार्रवाई की चेतावनी दी है।

प्रमुख फार्मस इस प्रकार है

1 ट्रॉपिकल एग्रो सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड किशनगढ़ अजमेर

2 -एक्वा एग्रो प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड किशनगढ़ 3-ग्रीन एग्रो इंडस्ट्रीज बीएसएनल टावर के पीछे बंदर सिंदरी अजमेर

4-शंभू बायो फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड कोसला अराई अजमेर

5-श्रीनाथ एग्रो इंडस्ट्रीज तिकवाड़ा किशनगढ़ अजमेर

6-श्री गोवर्धन एग्रो उदयपुर कला अजमेर

7–श्री एग्रो अलमास हिंडोली अरे अजमेर

8–राधिका एग्रो इंडस्ट्रीज डीडवाना किशनगढ़ 

9-राघव एग्रो इंडस्ट्रीज तिकवाड़ा किशनगढ़ अजमेर 10- भूमि एग्रो इंडस्ट्रीज कोर भूमि एग्रो खोडा भाटा इंडस्ट्रियल एरिया नसीराबाद अजमेर

11- दिव्या एग्रो फोर्ट इंडस्ट्रीज नालू किशनगढ़ अजमेर

12-अतिशय बायोटेक इंडस्टरीज पाटन तिलोनिया रोड किशनगढ़ अजमेर

13-मंगलदीप बायो फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स  टीकवाड़ा किशनगढ़ अजमेर

इन तमाम इंडस्ट्रीज में सरकार द्वारा निर्धारित उर्वरकों के अलावा अतिरिक्त उर्वरकों का निर्माण किया जा रहा था।  साथ ही जो पैकिंग थी वह एफसीओ  के निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं हो रही थी । जिसके चलती कृषि विभाग ने 13 फॉर्म को 14 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।

किसानों ने किरोड़ी लाल मीणा का जताया आभार

इसके साथ ही इन तमाम कार्यवाही के लिए प्रदेश भर से किसानों को किसानों का समर्थन डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को जबरदस्त तरीके से मिल रहा है।  डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कृषि मंत्री के तौर पर इस तरह की कार्यवाही करके इतिहास रच दिया, जब किसी कृषि मंत्री ने नकली खाद, बीज ,उर्वरक, पेस्टिसाइड निर्माण विक्रय पर ऐतिहासिक कार्रवाई की है । इससे पूर्व किसी भी कृषि मंत्री या कृषि अधिकारियों ने कभी भी इस तरह के कार्रवाई नहीं की।  कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। किसान आपका यह कर्ज कभी नहीं चुका चुका  सकता । आने वाला समय और बेहतरीन होगा सरकार समय-समय पर इस तरह की कार्यवाही करेगी जिससे लोग नकली खाद बीज बनाने से बचेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here