लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
वर्तमान में समाज के आम मध्यम वर्गीय परिवारों की समस्याओं पर फोकस करने की सख्त जरूरत है: अनिता सोडाणी
माहेश्वरी समाज में बढ़ती सामाजिक समस्या – तलाक के समय भरण पोषण के नाम पर लड़क़ी वालों द्वारा अनुचित मांगों पर रोक लगे
शहर के माहेश्वरी महिला मण्डल के विभिन्न क्षैत्रिय पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ चेतना जागेटिया के कुशल संयोजन में तथा क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी की अध्यक्षता एवं आनन्द धाम हवेली मन्दिर की मुख्य ट्रस्टी सुमन बाहेती के मुख्य आतिथ्य में माहेश्वरी समाज में बढ़ती सामाजिक समस्या – तलाक के समय भरण पोषण के नाम पर लड़क़ी वालों द्वारा अनुचित मांगों पर रोक लगे विषय पर वैचारिक वार्ता-चर्चा चाय पर पिछले दिनों आयोजित की गई।















































