- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मुनेश धाकरे
राजाखेड़ा। राजाखेड़ा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजाखेड़ा में पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के ठाकुर हर चरण सिंह जादौन जी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके निवास राजाखेड़ा पर पहुंची । जादौन के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। हरि चरण धाम मंदिर पर भगवान श्री राम जी के दर्शन किए एवं सभी कार्यकर्ताओं से मिली। इस समय मौके पर पूर्व विधायक मनोरमा सिंह, मंडल अध्यक्ष आदि से भी मिली एवं अस्वस्थ चल रहे ठाकुर हरचरण जी के पास बैठकर 20 मिनट का समय व्यतीत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने हरचंरण के शीघ्र स्वस्थ्य की कामना की । इस मौके पर राजपाल सिंह पूर्व जिला प्रमुख ठाकुर धर्मपाल सिंह एवं उनके अन्य परिजन गण मान्यव्यक्ति एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Advertisement -














































