पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े का राज्यभर में भव्य शुभारंभ

0
199
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जनकल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-जिला कलक्टर  जसमीत संधू

जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में पखवाडे के पहले दिन जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, प्रभारी अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश
भीलवाड़ा, (विनोद सेन) राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेशभर में 24 जून से 9 जुलाई तक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी रूप से लाभ सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला कलक्टर जसमीत संधू ने जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में जाकर शिविरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जिले की कई पंचायत समितियों में किया निरीक्षण

पखवाड़े के प्रथम दिन जिला कलक्टर संधू ने निंबाहेड़ा, बनेड़ा, आमली कला, शाहपुरा, कुराडिया एवं जहाजपुर क्षेत्रों में आयोजित शिविरों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और वहां उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाभार्थियों से संवाद कर जानकारी प्राप्त की।

गरीबी मुक्त राजस्थान की ओर एक सार्थक कदम

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर संधू ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ‘‘गरीबी मुक्त राजस्थान’’ बनाना है, जिसके तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना प्रारम्भ की गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here