भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग

0
196
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां शहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने 11 वे योग दिवस के अवसर पर योग किया साथ ही लोगो को योग करने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाबू लाल कासलीवाल ने सभी को संकल्प दिलाया । मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने कहा योग स्वस्थ शरीर और संतुलित मन का आधार है। एक ऐसा मार्ग जो जीवन में अनुशासन, शांति एवं ऊर्जा का संचार करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारत ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है और आज पूरी दुनिया ‘योगमय’ हो रही है । योग दिवस में भाजपा महामंत्री मनोज शर्मा, भाजपा नेता जगदीश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खूंटवाले, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता बड़ाया, मंत्री संजय शर्मा, मधु साहू, ललिता अरोड़ा अन्य सभी भाजपा पदाधिकारियों ने उपखण्ड स्तरीय कार्यकम में भाग लिया । इधर क्षेत्र के पलाई पंचायत मुख्यालय पर भी शनिवार को एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर योग दिवस मनाया गया ।क्षेत्र के सभी बड़े गाँव कस्बों में भी विश्व योग दिवस मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here